
रायपुर,,,, प्रदेश की राजधानी रायपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है! जहाँ एक युवक ने केवल इसलिए अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि उसे कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपए नहीं दिए! यही नहीं बीचबचाव करने आई पत्नी पर भी उसने हमला कर दिया और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है!
मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह सनकी बेटे ने महज 200 रुपये के लिए दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है! आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई-रिक्शा चलाता है! उसने जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे थे। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने अपना आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी यहीं नहीं रुका बीच-बचाव करने आई पत्नी रामेश्वरी देवांगन (35) पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के वक्त घर में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने किसी तरह बीच-बचाव कर मां को बचाने की कोशिश की और फिर भागकर लोगों को सूचना दी। जब तक मोहल्ले वाले घर पहुंचते आरोपी फरार हो चुका था।गंभीर रूप से घायल मां को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल पत्नी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह बातचीत करने की स्थिति में है। आरोपी प्रदीप के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।मामला बेहद संवेदनशील और झकझोर देने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
