
बिलासपुर-सीपत,,, एनटीपीसी सीपत के कोयला खाली करने ट्रेन के हॉपर से एक युवक का शव बरामद हुआ।कोयले के नीचे दबे शव मिलने से हड़कंप मच गया, आनन-फानन में प्लांट प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास करता रहा वही 2 दिन बाद मामले की जानकारी सामने आई वही कोयले में दबकर मरने वाले युवक को प्रबंधन ने मानसिक रूप से अस्वस्थ्य बताया है जबकि प्लांट में दाखिल होने के लिए सुरक्षा मानको के कई औपचारिकताओ को पूरा करने के उपरांत ही प्रवेश दिया जाता है ऐसे में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य युवक प्लांट में दाखिल होने और उसका शव मिलने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है जिसकी जांच होनी चाहिए!
सीपत पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कल्याण दास उम्र 30 वर्ष पिता बाबू दास निवासी ग्राम मरकाडीह थाना अकलतरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि जब दीपका से कोयला लेकर पहुंची ट्रेन को एनटीपीसी सीपत में खाली किया जा रहा था, उसी दौरान ट्रैक कॉपर 2 में बने हॉपर में युवक का शव नजर आया। शव को देख वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना एनटीपीसी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद सीपत पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
