
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी क्षेत्र के तालाबों में चल रहा है मिट्टी का अवैध उत्खनन खनिज विभाग की दिन में कार्यवाही रात में आशीर्वाद बिलासपुर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिरगिट्टी मरघट के बगल में तालाब है जिसमें से अवैध रूप से मिट्टी निकालकर बेचा जा रहा है खनिज विभाग ने दिन में कार्यवाही तो की लेकिन रात में सैकड़ों गाड़ी मिट्टी निकालकर बेचने का आशीर्वाद भी दिया गया है जिसके चलते दलाल मिट्टी रात में निकालकर बेच रहे है, बिना डर भय के, छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार है जहां अवैध उत्खनन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा गया था
लेकिन बिलासपुर जिले में कुछ अलग ही हो रहा है यहां अवैध उत्खनन फलते फूलते नजर आ रहा है, यह पहली अवैध उत्खनन नहीं है इसके पहले सिरगिट्टी में वही थोड़ी दूर में एक तालाब की पूरी मिट्टी निकालकर दलाल ने बेच दिया था जिस पर खनिज स्पेक्टर से मीडिया ने बात की तो अधिकारी ने कहा था 90हजार के आसपास का जुर्माना किया गया है जिसके बाद सैकड़ों गाड़ी मिट्टी इसी दलाल ने निकालकर बेच दिया खनिज विभाग ने दुबारा कार्यवाही नहीं किया, इसी प्रकार इस तालाब में एक बार कार्यवाही तो किया लेकिन दलाल दिन में न निकालकर रात में सैकड़ों गाड़ी मिट्टी निकालकर बेच रहा है दलाल जानता है कि एक बार कार्यवाही हो गया पिछले बार की तरह दुबारा कार्यवाही नहीं होगा, जानकारों ने बताया सोचने वाली बात है इन अवैध उत्खनन करने वाले दलालों को शक्ति कौन देता है जिसके चलते अधिकारी भी इन्हें रोक नहीं पा रहे है अब देखने वाली बात है इस खबर के बाद खनिज विभाग अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करने में सफल होती है कि नहीं
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
