
बिलासपुर-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,,, .छत्तीसगढ़ के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है और पिस्टल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए से मिलते-जुलते युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई।पकड़े गए युवक की पहचान हरजितेन्द्र सिंह (22 वर्ष), निवासी गोरखपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गौरेला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह पिस्टल कहां से लाया, किससे खरीदी और किन-किन लोगों से उसका संपर्क है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
