
बिलासपुर,,, तेलीपारा में चाचा और भतीजे के बीच आपसी पारिवारिक विवाद में भतीजे ने अपने सगे चाचा की हत्या कर दी है! सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा में आपसी रंजिश में सगे चाचा की हत्या बीती रात तेलीपारा में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और यह घटना एक हिंसक रूप में बदल गई। युवक ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात करीब रात नौ से दस बजे की है। मोहल्ले वाले बता रहे है कि दोनों के बीच पुराने झगड़े की आग अभी तक बुझी नहीं थी, जो आखिरकार मौत तक पहुंच गई।
तेलीपारा नंदू गैरेज निवासी दिनेश हलवाई उम्र 37 वर्ष और उसका भतीजा सुमित गुप्ता उम्र 25 का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोपी भतीजा सुमित गुप्ता नशे की हालात में विवाद को बढ़ाने लगा और इसी बीच अपने पास रखे चाकू से अपने चाचा दिनेश हलवाई के पेट में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जहां घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लाया लेकिन अत्याधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई।
वही घटना के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी भतीजे सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*शहर हुआ खून से लाल*
पहली घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत मरीमाई मंदिर के पास चरित्र शंका पर पति ने दूध वाले पर जानलेवा हमला कर दिया इसके बाद सिटी कोतवाली में चाचा भतीजे की घटना सामने आई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
