
बिलासपुर,,, मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे के आसपास एक युवक बिजली लाइन खराब होने पर ट्रांसफार्मर में चढ़ कर डियो चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा के वार्ड क्र. 17 बंजरपारा मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आने से पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित थी जिसे गांव के कुछ लोगों ने ग्राम लिमतरा, पहरीपारा निवासी उमेश कुमार कुर्मी पिता अशोक कुर्मी उम्र लगभग 32 वर्ष को बिजली को बनाने बुलाया था जो रविवार लगभग शाम 4 ट्रांसफार्मर में चढ़ डियो चढ़ा रहा था तभी 11 केव्ही तार से उमेश का हाथ टच हो गया जिससे उमेश बुरी तरह से जल गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिलासपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उमेश को मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्यूरी में भेज दिया है
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
