
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की नजर जब सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। जिससे मौत का कारण फिलहाल अस्पष्ट बना हुआ है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दी है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। घटनास्थल से कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संदिग्ध अवस्था में मिली इस लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच पूरी होनेतक रहस्य बना हुआ है कि युवक की मौत दुर्घटना थी याइसके पीछे कोई साजिश छिपी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
