
बिलासपुर,,, हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर ।पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले पति ने दूध वाले पर जानलेवा हमला कर दिया उसके बाद मायके गई पत्नी पर भी हमला करके ससुराल गया लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने घटना के पहले ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि तालापारा मरीमाई मंदिर के पास मोहम्मद मोबिन ने दूध बांटने वाले ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मोबिन अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी लगभग डेढ़ माह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। इसी संदेह के चलते मोबिन ने जयपाल साहू पर चापड से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी पर भी हमला करने के इरादे से तिफरा स्थित घर की ओर रवाना हुआ। लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद मोबिन को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी ने चरित्र शंका के कारण ही इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। घायल जयपाल साहू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल का इलाज सिम्स में चल रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
