
बिलासपुर,,,, शहर के सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत मरिमाई मंदिर के पास मोहम्मद मोबिन द्वारा ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू पर घातक रूप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है.. आरोपी मोहम्मद मोबिन अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, जिस कारण उसकी पत्नी लगभग डेढ़ माह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी, आज आरोपी ने इसी संदेह के चलते जयपाल साहू पर जानलेवा हमला किया.. जयपाल साहू को घायल करने के पश्चात आरोपी अपनी पत्नी पर भी हमला करने के उद्देश्य से तिफरा स्थित उसके निवास की ओर रवाना हुआ, लेकिन वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका, पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.. उक्त घटना की सूचना पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है, प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा चरित्र शंका के कारण ही उक्त आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया गया है..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
