
मरवाही–गौरेला,,, स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है! एक छात्रा से स्कूल के शिक्षक और एक अन्य पर दुष्कर्म का आरोप लगा है! इसकी जानकारी तब हुई, जब छात्रा गर्भवती हो गई! मामले में दो अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है!
जानकारी के अनुसार मरवाही क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली 9 वी कक्षा की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप है! पीड़िता अंग्रेजी माध्यम में पढ़ती है! उसने बताया कि हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षक युगल किशोर ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया!
छात्रा गर्भवती हो गई! पीड़िता ने शिक्षक के अलावा एक अन्य युवक त्रिलोक आर्मो पर भी शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है! छात्रा ने अपनी आपबीती परिजन को सुनाई! उसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया!
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
मामले में दो अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज की गई है! आरोपी शिक्षक युगल किशोर दिनकर के खिलाफ मरवाही थाने में मामला दर्ज किया गया है! छात्रा के बयान के आधार पर शिक्षक और त्रिलोक आर्मो के खिलाफ पेंड्रा थाने में भी अपराध दर्ज किया है! पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! फिलहाल, पूरे मामले में जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
