
कोरबा,,,,एक बार फिर एक पटवारी को ACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! बताया जा रहा है! कि आरोपी पटवारी कलेक्टर कार्यायल के सामने ही ग्रामीण से पैसे ले रहा था! तभी एसीबी की टीम ने मौके पर उसे रिश्वत लेते धर दबोचा! ACB की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है!
जानकारी के मुताबिक रिश्वत लेते पकड़े गये पटवारी का नाम सुलतान सिंग बंजारे है! मौजूदा वक्त में पटवारी की पदस्थापना अजगरबहार तहसील में होना बताया जा रहा है! आरोप है! कि पटवारी सुलतान सिंग बंजारे पसान क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर में जमीन के रिकार्ड को आन लाइन अपडेट करने के लिए 10 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था! ग्रामीण ने इसकी शिकायत ACB में कर दी थी! पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद बिलासपुर ACB की टीम ने आज ग्रामीण को पैसे देकर पटवारी के पास भेजा गया!
बताया जा रहा है! कि कलेक्टर कार्यायल में पटवारियों का आज प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था! लिहाजा ग्रामीण ने जब पटवारी को पैसे देने के लिए काल किया, तब उसने कलेक्टर कार्यालय के बाहर ही उसे बुला लिया! जैसे ही ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के बाहर पटवारी को पैसे दे रहा था! तभी ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पैसे लेते धर दबोचा! इस बात की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया! बताया जा रहा है! कि ACB की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को हिरासत में ले लिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
