
कवर्धा बिलासपुर,,, कवर्धा पुलिस ने एक बकरी चोर गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास से 16 बकरियाँ बरामद की गई है! साथ ही बकरी चोरी के लिए उपयोग किए जाने वाले मॉडिफाइड इनोवा को भी जब्त किया गया है! गिरफ्तार सभी आरोपी बिलासपुर के है!कबीरधाम जिले के कुकदूर, पंडरिया और कवर्धा थाना क्षेत्रों में रात के समय बकरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी! तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से पता चला कि बिलासपुर के मोपका, मंगला और मगरपारा से संचालित एक गिरोह कबीरधाम के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को निशाना बना रहा था! गिरोह अब तक 80 से अधिक बकरियों की चोरी कर चुका है! चुराई गई अधिकांश बकरियां बिलासपुर की मटन दुकानों में बेच दी गईं! जबकि 16 बकरियां आरोपियों से बरामद की गईं! आरोपी चोरी के लिए विशेष रूप से मॉडिफाइड इनोवा गाड़ी का इस्तेमाल करते थे! जिसमें बकरियों को आसानी से छिपाकर ले जाया जा सके! पुलिस ने आरोपियों को बकरियों के साथ शहर में जुलूस भी निकाला! बकरियों को कंधे पर लदवाकर शहर में घूमाया गया! इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया! मटन दुकानों में बेच देते थे! गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बकरियों को चुराने के बाद रात में ही बिलासपुर ले जाकर मटन दुकानों में बेच देते थे! गिरोह का तरीका सुनियोजित था! जिसमें तेज गति से वाहन का उपयोग, मोबाइल का सीमित प्रयोग और तकनीकी निगरानी से बचने की रणनीति शामिल थी! हालांकि कबीरधाम पुलिस की सजगता और समन्वय से उन्हें पकड़ लिया गया! सभी आरोपी बिलासपुर के रहने वाले है!
गिरफ्तार आरोपी
1. शब्बीर खान, पिता रहीम खान, उम्र 20 वर्ष, वार्ड क्रमांक 47, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर2. गौरव धूरी, पिता दिनेश धूरी, उम्र 20 वर्ष, मोपका चिल्हाटी, बिलासपुर3. मनीष पटेल, पिता गेंदराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, मगरपारा, बिलासपुर4. सोहेल खान, पिता शेख अब्दुल्ला, उम्र 20 वर्ष, मंगला चौक, बिलासपुर5. अजय सोनवानी, पिता राजेंद्र सोनवानी, उम्र 29 वर्ष, बजरंग चौक, बिलासपुर6. सहबान खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 27 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर7. शाहीद खान, पिता अब्दुल रहमान, उम्र 19 वर्ष, चिल्हाटी, बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
