
बिलासपुर-छत्तीसगढ़,,, की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान ने हलचल मचा दी है! स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पेंड्रा स्थित एक शराब दुकान का औचक निरीक्षण किए जाने पर बघेल ने कसा तंज कसा, उन्होंने इसे राज्य में सुशासन का एक चकाचक उदाहरण बताते हुए कहा कि “शिकायतें दवा की हैं! दवा में कमीशन की हैं! पर स्वास्थ्य मंत्री दारू दुकान का औचक निरीक्षण कर रहे हैं! बघेल के इस बयान से राज्य की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है! भूपेश बघेल के इस ट्वीट से यह सवाल उठता है! कि स्वास्थ्य मंत्री का प्राथमिक कार्य क्या होना चाहिए! राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता की ओर से अक्सर शिकायतें आती रही हैं! जिनमें दवाओं की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं में भ्रष्टाचार की बात सामने आती है! ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का एक शराब दुकान का निरीक्षण करना उनके कार्यक्षेत्र से कितना प्रासंगिक है! यह चर्चा का विषय बन गया है! दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के नेता श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस निरीक्षण को एक सकारात्मक कदम बताया! उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण शराब दुकानों में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी है! यह मामला स्वास्थ्य और प्रशासन से जुड़ी प्राथमिकताओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है! क्या राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान अपने विभाग की समस्याओं की ओर होना चाहिए! या ऐसे निरीक्षणों में? इस सवाल पर राज्य की जनता और राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
