
बिलासपुर-रतनपुर,,, शनिवार दोपहर को रतनपुर स्थित प्रसिद्ध लखनी देवी मंदिर की पीछे की पहाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई! जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई! आग तेजी से फैलती चली गई! और आसपास की बस्तियों को भी अपनी चपेट में लेने लगी! लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मदद के लिए कोई सरकारी अमला सक्रिय नहीं दिखा!
स्थानीय नागरिकों और मीडिया कर्मियों ने नगर पालिका के CMO खेल पटेल से लगातार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन साहब का फोन घंटियों की गूंज के बावजूद ‘अनसुना’ ही रहा! ना ही कोई जवाब आया, ना ही कोई कार्रवाई होती दिखी!
फायर ब्रिगेड भी नदारद!
घटना के दौरान न तो नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, और न ही किसी प्रकार का त्वरित राहत अभियान शुरू हुआ! आग पर काबू पाने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और डायल 112 टीम ने उठाई, जो बेहद सीमित संसाधनों में काम कर रही थी!
पहले भी ले चुकी है जान… फिर भी लापरवाही जारी
गौरतलब है कि इसी पहाड़ी क्षेत्र में एक साल पहले महामाया मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी की आग बुझाते समय झुलसकर मौत हो गई थी। इसके बावजूद आज तक न तो आगजनी रोकने के इंतज़ाम किए गए, न ही कोई स्थायी फायर सेफ्टी प्लान तैयार किया गया। ऐसा प्रतीत होता है जैसे जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
जनता में रोष, सवालों के घेरे में प्रशासन
इस हादसे ने न सिर्फ प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों के मन में भारी असंतोष भी भर दिया है। सवाल यह है कि क्या किसी और जान की कीमत पर ही प्रशासन जागेगा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
