
बिलासपुर-छत्तीसगढ़,,, न्यायधानी बिलासपुर में सरकारी जमीन की लूट की कहानी सामने आई है! शहर के मोपका क्षेत्र, पटवारी हल्का क्रमांक 29 में स्थित खसरा नंबर 993, जो कि मिशल बंदोबस्त के अनुसार शासकीय मद की जंगल भूमि के रूप में दर्ज है! उस पर अब अवैध कब्जा, बिक्री और निजीकरण का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है! इस 200 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाली जमीन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है!
फर्जी पट्टा और अवैध रजिस्ट्री का आरोप
शिकायत में बताया गया है! कि राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से भू-माफियाओं ने फर्जी और नियमविरुद्ध पट्टा जारी करवाकर इस शासकीय भूमि को निजी घोषित करवा दिया! फिर बिना किसी वैधानिक अनुमति के इसका क्रय-विक्रय और पंजीयन भी करवा लिया गया! रजिस्ट्री के ठीक अगले दिन संबंधित अधिकारियों द्वारा नामांतरण आदेश भी जारी कर दिया गया! जिससे इस फर्जीवाड़े को वैध रूप देने की कोशिश की गई!
शिकायत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को
इस मामले की शिकायत केंद्र सरकार को भेजी गई है! राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को प्रेषित शिकायत पत्र में मांग की गई है! कि इस घोटाले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से कराई जाए! यह भी आरोप है! कि वर्षों से जांच लंबित है! और अब तक केवल छोटे भू-माफियाओं पर कार्यवाही हुई है! जबकि बड़े रसूखदार और राजनैतिक संरक्षण प्राप्त माफियाओं पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है!
अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों का जाल
बताया गया है! कि खसरा नंबर 993 पर अब अवैध प्लाटिंग, शादी भवन और कई कॉलोनियां तक बन चुकी हैं! इन निर्माणों में करोड़ों का अवैध निवेश हुआ है! इन पर बुलडोजर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है! और यह कार्रवाई तय मानी जा रही है!
जांच और अभिलेख दुरुस्ती की मांग
शिकायतकर्ता ने मांग की है! कि इस खसरे से संबंधित सभी राजस्व अभिलेखों की पुनः जांच की जाए और सरकारी भूमि को दोबारा अभिलेखों में शासकीय के रूप में दर्ज किया जाए! साथ ही जिन ग्रामीणों के नाम पर जमीन मात्र दिखावे के लिए दर्ज की गई! उस पर भी संपूर्ण सत्यापन हो!
बिलासपुर के इस बहुचर्चित जमीन घोटाले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है! कि क्या सरकारी जमीन को लूटने वालों पर प्रभावशाली कार्रवाई संभव है? क्या अब बुलडोजर केवल गरीबों पर नहीं, रसूखदार भू-माफियाओं पर भी चलेगा? अब नजरें केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया और आगामी कार्यवाही पर टिकी हैं…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
