
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने अपने ताजा बयानों से प्रदेश की सियासत में एक नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने न सिर्फ अपनी ही पार्टी के भीतर गहरे मतभेदों को उजागर किया, बल्कि राज्य सरकार के कामकाज पर भी कड़ा प्रहार किया है।
कंवर ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता, खासतौर पर डॉ. रमन सिंह, उन्हें तीन बार हराने की साजिश रच चुके हैं। उनका कहना है कि यह कोई गुप्त बात नहीं, बल्कि संगठन के अंदर सभी को इसकी जानकारी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “मैंने अपने ही लोगों की वजह से हार का सामना किया, और आज भी पार्टी के भीतर साजिशें चल रही हैं।”
इतना ही नहीं, ननकीराम कंवर ने शक्ति जिले में कोटवारी जमीन की अवैध बिक्री का खुलासा करते हुए राज्य सरकार पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपनी आंखों से यह भ्रष्टाचार होते देखा है। कंवर के मुताबिक, “जब कोटवारी जैसी सुरक्षित जमीनें तक बेची जा रही हैं, तो यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। सरकार के सुशासन के सारे दावे खोखले हैं।”
अपने बयानों में उन्होंने यह भी कहा कि जनता राज्य सरकार के कामकाज से बेहद नाराज है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सिर्फ केंद्र सरकार का काम संतोषजनक है, बाकी सब कुछ तो ‘जय श्री राम’ के भरोसे चल रहा है।”
कंवर के इन तीखे बयानों ने न केवल भारतीय जनता पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है, बल्कि राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पार्टी और सरकार इन आरोपों का किस तरह जवाब देती हैं और क्या कोई ठोस कार्रवाई होती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
