
बिलासपुर,,, सिम्स अस्पताल में मरीजों को अब गंदी और खून से सनी चादरों पर इलाज करवाना पड़ रहा है! अस्पताल में हर दिन साफ चादर बिछाने की योजना थी! लेकिन यह अब पूरी तरह फेल हो चुकी है!
दरअसल, सिम्स की सेंट्रल लॉन्ड्री में पिछले 15 दिनों से मशीनें बंद है! ऐसे में अस्पताल की चादरों को सिर्फ पानी में भिगोकर, बिना साबुन के सुखाकर फिर से वार्डों में भेजा जा रहा है! मरीजों को तीन-तीन दिन तक एक ही गंदी चादर पर रहना पड़ रहा है! कुछ वार्डों में तो चादरें मिल ही नहीं रही हैं!
मजबूर होकर कई मरीज अपने घर से चादरें मंगवा रहे हैं!
इस पूरे मामले पर सिम्स के अधीक्षक लखन सिंह ने कहा कि रोज़ साफ चादरें दी जा रही हैं!
और मशीन खराब होने के बाद भी हमारे पास इतना स्टॉक है! कि एक हफ्ते तक काम चल जाए! उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में साफ चादरें, तकिए और कवर देने के निर्देश दिए गए हैं! अगर कहीं लापरवाही हो रही है! तो संबंधित प्रभारी से जवाब मांगा जाएगा!
हालांकि, तस्वीरों और मरीजों की शिकायतें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं! अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस लापरवाही पर क्या सख्त कदम उठाता है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
