
बिलासपुर,,, हाईकोर्ट की फटकार और C M व कलेक्टर की सख्त चेतावनी के बाद भी भाजपा शासनकाल में गायों के सड़को पर कुचलकर हो रही मौतों का सिलसिला अब भी जारी है! सीपतरोड लगरा,रतनपुर, सकरी के बाद फिर नेशनल हाईवे 49 पर वाहन से कुचलने से बीती रात 19 गायों की मौत हो गई!!!

सड़को पर पसरे गायों के प्रबंधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार भी फेल रही! मस्तूरी क्षेत्र के लावर मोड़ पर जहां तेज रफ्तार वाहन से कुचलने से 6 गायों की मौत हो गई! वही सिलपहरी में 13 गायों की गाड़ी से कुचलने से मौत हो गई!
इन घटनाओं से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ता और जिला सह गौरक्षा प्रमुख विकास यादव ने मस्तूरी थाने में FIR दर्ज कराई है!

विकास यादव ने बताया कि ये हादसा रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है!

बेजुबान गायों की मौत से आक्रोशित और दुखी गौ सेवकों ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी प्रशासन गायों को रोड से हटाकर व्यवस्थित करने में नाकाम है! जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे है! यह हादसा प्रशासन की घोर लापरवाही का ही नतीजा है! बजरंग दल ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है!!!
न गौ पालको में संवेदनशीलता न प्रशासन में
कहते है! कि गौ माता के शरीर मे 36 कोटि देवी – देवताओं का वास है! इसके बाद भी गौ माताओं के ये हाल है! गौ पालक उनकी सेवा और देखरेख करने के बजाय दूध न देने पर उन्हें डंडा मारकर खेदाल दे रहे कीचड़, मच्छर,मख्खी से बचने के लिए मेनरोड पर डेरा डाल रही, जिससे कभी उनसे टकराकर राहगीरों की मौत हो रही तो कभी मूक निर्दोष गाये इसी तरह गाड़ियों से कुचलकर मर रहे है!!! आखिर कौन है! इस बेजुबान की हत्या के पीछे….?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
