
बिलासपुर,,,, जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है! यहाँ 17 वर्षीय छात्रा पिया यादव की अचानक मौत से पूरे इलाके में शोक फैल गया है! पिया यादव कन्या स्कूल बिल्हा में कक्षा 9वीं की छात्रा थी! रोज़ की तरह वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से अपने गांव पेण्डरवा लौट रही थी। लेकिन रास्ते में ही दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार ग्राम पेण्डरवा में जनक गोंड के घर के सामने चलते-चलते पिया अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के दौरान उसकी साइकिल के ब्रेक हैंडल से उसे गंभीर चोट लग गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी! फिलहाल पुलिस छात्रा की आकस्मिक मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है! इस घटना से स्कूल के साथी छात्र और ग्रामीण बेहद दुखी हैं। लोग पिया के अचानक निधन को किसी बड़े सदमे से कम नहीं मान रहे! पिया यादव एक होनहार और मेहनती छात्रा बताई जाती है। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है! पुलिस का कहना है! कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता की जरूरत को सामने ला दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
