
बिलासपुर,,, जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध दनादन कार्रवाई की गई! कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जांच टीम ने आज आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापामार कार्रवाई की! इनमें 5 दुकानों से 338 कट्टा अवैध रूप से रखा गया! धान (135 क्ंिवटल) जब्त किया गया! जब्त धान की कीमत सवा 4 लाख रूपए से ज्यादा की है! मण्डी अधिनियम के तहत उपरोक्त मामलों में केस दर्ज किया गया है! जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान की आवक बढ़ने के साथ दलाल नुमा लोग भी अपना धान खपाने के प्रयास में लगे हैं! प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है! और उनकी हर गतिविधियों पर प्रशासन नजर गड़ाये हुए है! एसडीएम एवं राजस्व विभाग के नेतृत्व में बनी जांच टीम को सक्रिय कर दिया गया है! उन्होंने बताया कि आज ग्राम सेन्दरी (कोनी) के व्यापारी शत्रुघ्न साहू के संस्थान से 75 कट्टी धान जब्त किया! इसी प्रकार सलका (बेलतरा) निवासी रामकृष्ण कश्यप की संस्थान से 50 कट्टी धान बरामद किया गया! कोटा के थोक व्यापारी हरीश गोयनका के स्वस्तिक ट्रेडर्स फर्म 36 क्ंिवटल धान जब्त किया गया! खाद्य एव मण्डी विभाग ने कार्रवाई की! सीपत के एक किराना व्यवसायी के कब्जे से भी 60 कट्टी अवैध रूप से रखा गया धान बरामद किया गया!सीपत तहसील के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में भी व्यापारी विनोद गोयल के यहां से 63 बोरी धान बरामद किया गया! सम्पूर्ण खरीदी अभियान के अंतर्गत इस तरह अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.30मोपका गोठान में ‘गौ-ग्रहण’! आधा दर्जन गौवंश की मौत से मचा हड़कंप, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष भड़के, कलेक्टर-आयुक्त से कार्रवाई की मांग, अव्यवस्था और लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल….
Uncategorized2026.07.30बिना पर्चे दवा बेचने वालों में हड़कंप! बिलासपुर में ड्रग विभाग का ताबड़तोड़ छापा, 16 हाई-रिस्क दवाओं की बिक्री खंगाली, नियम तोड़ने वाले मेडिकल स्टोर्स पर लाइसेंस रद्द होने की तलवार…
Uncategorized2026.07.30मुन्नी से ज्यादा बदनाम स्वास्थ्य महकमा! महंगा इलाज, शव बंधक और अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल
Uncategorized2026.07.3019 घंटे का इलाज, ₹4.75 लाख का बिल… फिर भी नहीं बची जान! बिलासपुर के निजी अस्पताल पर महंगी सांसों का सवाल, सौदेबाजी के बाद ₹2.25 लाख में मिली मरीज की बॉडी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल…
