Breaking
17 Mar 2026, Tue

सरकंडा थाना बना ‘नो रिपोर्ट जोन’! मारपीट झेल चुकी मां 3 बच्चों संग 5 दिन से लगा रही गुहार, पुलिस ने डांटकर भगाया लिखित शिकायत के बाद भी सन्नाटा, डर के साये में जी रहा पूरा परिवार…

बिलासपुर,,,,, सरकंडा थाने में मारपीट कोई अपराध ही नहीं है! यह हम नहीं कह रहे…. अटल आवास में रहने वाली चंद्रप्रभा साहू कह रही है! जो पिछले 4_5 दिन से अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने अपने 3 छोटे बच्चों को लेकर रोज तपती दोपहरी में अपने दुधमुंहे बच्चे समेत 3 बच्चों को लेकर सरकंडा थाने के चक्कर काट रही है!


पीड़िता चंद्र प्रभा साहू ने बताया कि उनकी पड़ोसन पूजा सिंगरौल ने 4_5 दिन पहले उसके साथ घर घुसकर मारपीट की उसे नोच खसोट डाला और घर का पर्दा भी फाड़ दिया… इसके बाद वह जब रिपोर्ट लिखाने सरकंडा थाने पहुंची… तो पहले तो पुलिस कर्मियों ने उसे डाट डपट कर भगा दिया… इसके बाद वह अपने पति व बच्चों को लेकर फिर सरकंडा थाने लेकर पहुंची तब उससे लिखित शिकायत लेकर उन्हें चलता कर दिया गया… महिला का आरोप है! कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है! इसके चलते उसे अपने बच्चों को लेकर डर के मारे दर बदर भटकना पड़ रहा है!


पीड़िता चंद्र प्रभा साहू का कहना है! कि ऐसे में यदि कोई बड़ी अनहोनी होती है! तो उसकी जिम्मेदारी सरकंडा पुलिस की होगी.. क्योंकि शिकायत के बाद आज तक न तो पुलिस वाले जाँच के लिए मौके पर पहुंचे और न ही कोई कार्रवाई की जिसके कारण व और उनका परिवार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है!

बाइट,,, चन्द्र प्रभा साहू पीड़िता

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed