
बिलासपुर,, ग्राम सेमरताल के सरपंच द्वारा जिला कलेक्टर अवनीश शरण को लिखित में यह सूचना दी गई थी कि सेमरताल का कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी ने ग्राम सेमरताल महल नंबर 1 के खसरा नंबर 532 एवं 553 की कोटवारी भूमि को छलपूर्वक विक्रय किया है जबकि शासन के निर्देशानुसार कोटवारी भूमि के विक्रय पर प्रतिबंध है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी पीयूष तिवारी के निर्देशानुसार नायब तहसीलदार बिलासपुर राहुल शर्मा ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कि तथा जांच में यह पाया गया कि सेमरताल महल नंबर 1 के खसरा नंबर 532 एवं 553 की कोटवारी भूमि को अवैध तरीके से कोटवार परमेश्वर दास मानिकपुरी द्वारा विक्रय किया है,

जांच में ग्राम कोटवार सेमरताल को कारण बताओं नोटिस जारी कर उसका जवाब भी प्राप्त किया गया,जवाब संतुष्टि जनक नहीं होने तथा ग्राम कोटवार की कोटवारी भूमि का अवैध विक्रय किए जाने पर कोटवार की संदिग्ध भूमिका होने पर कोटवार को सेवा से बर्खास्त किया गया। तथा पुनः ग्राम नौकर भूमि खसरा नंबर 532 एवं 533 को शासन के पक्ष में दर्ज किए जाने का आदेश पारित किया गया।

वर्तमान में जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक ग्राम के कोटवारी भूमि की जांच की जाए और अगर ऐसी स्थिति पाई जाती है कि किसी भी ग्राम में अवैध तरीके से कोटवारी भूमि का क्रय विक्रय किया गया है तो उस पर संज्ञान लेकर उसकी जांच की जाए तथा विधिवत कार्यवाही की जाए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.09वीडियो, वसूली और ‘जिया’ कनेक्शन! बिलासपुर में आरक्षक को ब्लैकमेल करने की साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने रितेश मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, सोनू ठाकुर और जिया खान को बनाया नामजद आरोपी, एक्सटॉर्शन केस से शहर में मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.06.09HDFC Life पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा डंडा — मौत के दावे पर टालमटोल पड़ी भारी, अब बीमा कंपनी चुकाएगी 9.60 लाख रुपए, मानसिक पीड़ा और खर्च अलग; 45 दिन में भुगतान नहीं किया तो बढ़ सकती है मुश्किलें…
Uncategorized2026.06.09भजिया से शुरू, बुलडोजर तक पहुंची बहस! बिलासपुर निगम एमआईसी बैठक बनी अखाड़ा— मेयर, पार्षद और अफसर भिड़े, ‘निष्क्रिय’, ‘तमीज’ और ‘वसूली’ आरोपों से गरमाया सदन…
Uncategorized2026.06.09किन्नर बनकर उगाही! बिलासपुर में फर्जी गैंग पर बवाल, असली किन्नर समाज पहुंचा एसपी दफ्तर — बोले, हमारी पहचान बदनाम करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई…
