,, दो लाख के जेवर और अन्य सामान से भरे बैग को यात्री ने आटो में छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उन्हें अपनी गलती की जानकारी हुई। यात्री की शिकायत पर पुलिस ने जेवर और सामान से भरे बैग को खोज निकाला। जेवर और सामान से भरे बैग को S.P रजनेश सिंह ने यात्री को सौंप दिया है।
A.S.Pनीरज चंद्राकर ने बताया कि बेमेतरा जिले के नारायणपुर में रहने वाले अनिल डडसेना परिवार को लेकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। वे तिफरा स्थित बस स्टैंड में उतरकर आटो से रेलवे स्टेशन गए। आटो से सामान उतारकर वे स्टेशन पहुंच गए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वे एक बैग आटो में ही भूल गए हैं। बैग में सोने के जेवर समेत करीब दो लाख का सामान है। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिचित को देकर यातायात A.S.P नीरज चंद्राकर से मदद मांगी।
जेवर से भरे बैग के गुम होने की सूचना पर एएसपी चंद्राकर ने यात्री को आरक्षक संतोष राठौर के साथ यातायात कंट्रोल रूम भेजा। वहां मौजूद आरक्षक शेखर राजपूत ने यात्री के बताए अनुसार आटो की पहचान की। आटो की पहचान होने के बाद उसकी शहर भर में तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच आटो चालक दूसरे यात्रियों को लेकर रेलवे स्टेशन से निकल गया था। आटो चालक की तलाश कर उससे जेवर और अन्य सामान से भरे बैग को लिया गया। S.P रजनेश सिंह ने अपने कार्यालय में यात्री को सामान वापस कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
