
बिलासपुर,,,सिविल कोर्ट के आदेश का पालन करने बुधवार को चाटीडीह के पास विद्युत विभाग के कर्मचारी गए हुए थे। लेकिन कुछ लोग खंभे हटाने नहीं दिए और बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद करने लगे।मामला इतना बढ़ गया कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एसपी से शिकायत की है।आपको बता दे कि सब्जी मण्डी, चाँटीडीह स्थित द्वारिका प्रसाद यादव पिता शिवशंकर यादव के भूमि में निम्नदाब पोल लगा है। जिसे हटाने के लिए द्वारिका प्रसाद यादव द्वारा विद्युत विभाग को आवेदन किया गया था। जिसकी सभी औपचारिकता पूर्ण होने के पश्चात बुधवार को उक्त कार्य हेतु कार्यपालन अभियंता नगर संभाग एक, छ०स्टे०पा० डि०कं०लि० बिलासपुर द्वारा कार्यादेश क्रमांक 6973 दिनांक 28.03.2024 को जारी किया गया।कार्यादेश जारी होने के उपरान्त विद्युत ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने मौके पर आए हुए थे लेकिन वहां अनिल कुमार अग्रवाल पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उनके पुत्र एवं सुनील अग्रवाल द्वारा कार्य स्थल पर विवाद उत्पन्न कर कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इस उपरान्त यह मामला सिविल कोर्ट में गया एवं सिविल कोर्ट से अंतरिम आदेश दिनांक 13.05. 2024 को पारित हुआ, कि उक्त कार्य जारी किया जा सकता है।आदेश पालनार्थ दिनांक 03.07.2024 को प्रातः 11:30 बजे के करीब कार्य करने गए तो वहा अनिल कुमार अग्रवाल पिता राधाकृष्ण अग्रवाल उनके पुत्र एवं श्री सुनील अग्रवाल द्वारा उक्त सरकारी कार्य पर बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। तत संबंध में थाना प्रभारी, थाना सरकंडा बिलासपुर से थाना जा कर संपर्क किया गया। जहां थाना प्रभारी द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जिसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।


Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
