
रायपुर,,,बीते दिनों कांग्रेस के आंदोलन को लेकर कांग्रेस महापौर और कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि बिना अनुमति के विधानसभा घेरने के लिए कांग्रेसी रास्ता रोककर बीच चौराहा जाम कर रहे थे। साथ ही पुलिस से गाली गलौज और मारपीट जैसी घटना भी कांग्रेसी कर रहे थे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन की अनुमति के बगैर विधानसभा का घेराव किया, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

आंदोलन के दौरान लाँ एंड ऑर्डर की स्थितियां भी बिगड़ी। जिसे रायपुर पुलिस ने बखूबी संभालते हुए कांग्रेसियों को कंट्रोल करने की कोशिश की। फिरभी कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से हुज्जतबाजी करते नजर आए। रायपुर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सिविल लाइन थाना में एक 151(2) 296 समेत विभिन्न धाराओं के तहत केश दर्ज कर विवेचना में लिया है। आपको बता दे बीते दिनों कांग्रेस का एक आंदोलन जिसमें कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया, जिसमें पीसीसी चीफ के अलावा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद थे।

रायपुर महापौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस से झड़प का वीडियो वायरल-
आपको बता दें कि कांग्रेसियों की आंदोलन के दौरान एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से झड़प कर रहे हैं जिसमें रायपुर के महापौर ढेबर पुलिस से झूमा झटकी करते हुए गाली गलौज करते नजर आ रहे हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों का हाथ मरोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
