
बलौदाबाजार,,, छत्तीसगढ़ जिले के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल में बंद कांग्रेस विधायक की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने एक बार फिर बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। बता दें कि, मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है।
सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
