
बिलासपुर,,, जिले की धर्म नगरी रतनपुर के निकट स्थित पुडू गांव के बंगलाभाटा में आदिवासी समाज के प्रार्थना भवन का मामला अब राजनीतिक और धार्मिक संघर्ष का रूप लेता जा रहा है! इस घटना को लेकर कोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है!


दरअसल, कोटा विधायक ने जिले के एडिशनल SP से शिकायत करते हुए कहा कि ‘भगवा आतंकवाद’ और ‘भगवा गुंडे’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया था! इस बयान के बाद संत समाज में काफी आक्रोश फैल गया है! और उन्होंने विधायक से माफी मांगने की मांग भी की है! साथ ही पुलिस प्रशासन से भी आरोपित विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है!

संत समाज का विरोध:
विधायक के इस बयान पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए संत समाज ने उन्हें अपने शब्द वापस लेने और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की चेतावनी दी है!

संतों का कहना है! कि विधायक द्वारा ‘भगवा आतंकवाद’ और ‘भगवा गुंडे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल हिंदू धर्म और उसके अनुयायियों की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है! उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान समाज में असहमति और द्वेष को बढ़ावा देने का काम करते हैं! जो एक धर्मनिरपेक्ष देश के लिए बेहद खतरनाक है!

राजनीतिक प्रतिक्रिया:
विधायक अटल श्रीवास्तव के बयान पर विभिन्न राजनीतिक दलों से भी प्रतिक्रियाएं आई हैं! कुछ नेताओं ने उनका समर्थन किया है! जबकि कई ने इसे साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करार दिया! विशेषकर विपक्षी दलों ने इस बयान को असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदाराना बताया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026रेत-गिट्टी के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का हंटर, कहीं ट्रैक्टरों में रेत का खेल, तो कहीं हाइवा में गिट्टी की दौड़, औचक जांच में खुली पोल, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
