
मामला कस्तूरबा नगर जरहाभाठा का
खुद कराया था दोनों का बीमा, फिर फर्जी दस्तावेज पेश कर खेला खेल
बिलासपुर,,, शहर के सिविल लाइन थाने से एक भाजपा नेता के बड़े भाई द्वारा फिल्मी स्टाइल में अपने दो भतीजो को मृत घोषित कर उनके पॉलिसी का 36 लाख रुपये कैश कराने का चौकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस धोखाधड़ी का अपराध दर्ज चाचा- भतीजो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला जरहभाटा कस्तूरबा नगर के भाजपा नेता के परिवार का है। पुलिस के मुताबिक मामला तब सामने आया जब एलआईसी के प्रबंधक ने एसपी के समक्ष इस आशय की लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायत में बताया गया कि कैसे बीमित व्यक्ति ओमप्रकाश पांडेय का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दावा प्राप्त किया गया। एसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि 3 वर्ष पूर्व विजय पांडेय ने अपने भतीजे ओमप्रकाश पांडेय के नाम पर बीमा निगम की 3 पालिसी ली थी जिसका वह प्रीमियम जमा कर रहा था! उक्त तीनों पालिसी में नॉमिनी ओमप्रकाश पांडेय का भाई रमेश पांडेय था! विजय और रमेश ने मुक्तिधाम और नगर निगम से बीमित ओमप्रकाश पांडेय की मृत्यु 5 फ़रवरी 2024 होना बता कर उसका मृत्यु सर्टिफिकेट भी फर्जी ढंग से बनवा दस्तावेज पेश कर नॉमिनी रमेश पांडेय ने 36 लाख का क्लेम प्राप्त कर लिया।
मामले में विजय पांडेय ,बीमित व्यक्ति ओमप्रकाश पांडेय , नॉमिनी रमेश पांडेय को उनके घर रेड कर पकड़ा गया पूछताछ में विजय पांडेय ने स्वीकार किया कि उसने नरेश अग्रवाल बीमा एजेंट के साथ मिलकर अपने भतीजे ओमप्रकाश पांडेय का टर्म इन्शुरन्स करवाया और योजनाबद्ध तरीक़े से नॉमिनी रमेश पांडेय को नॉमिनी बनाकर उसके मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र पेश कर क्लेम का 36 लाख रुपये प्राप्त किया।
थाना सिविल लाइन पुलिज़ ने धारा 420, 467,468,471 ,120(b) के तहत आरोपी ओमप्रकाश पांडेय ,रमेश पांडेय एवम् विजय पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि दोनों भतीजे नशे की लत के शिकार है।
बताया जा रहा कि विजय ने फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद ये पूरा खेल खेला पर भेद खुल गया और इस फर्जीवाड़े में वह और उसके दोनों भतीजे पुलिस के हत्थे चढ़ वये।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026आवासीय मकान में स्कूल की घंटी, गृह निर्माण मंडल ने बजा दिया बंदी का अलार्म, दीनदयाल कॉलोनी के New Ambition Public School को एक हफ्ते में समेटने का नोटिस… बच्चों की सुरक्षा से लेकर नियम-कायदों तक, अब विभागों की परीक्षा…
UncategorizedSeptember 25, 2026जेल की चारदीवारी के अंदर VIDEO, बाहर सोशल मीडिया पर वायरल, मैडी की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में… जेल प्रबंधन कहता है मोबाइल छिपाकर आता है, जनता पूछे—तो फिर तलाशी और निगरानी किस काम की?…
UncategorizedSeptember 25, 2026विसर्जन में बप्पा की भक्ति कम, शोहदों की दादागिरी ज्यादा, सिरगिट्टी में चाकू से दो घायल, कोतवाली-सदर में गदर और पचरीघाट में लाठियां… गणपति बप्पा मोरया के साथ हुड़दंग मचा जोरिया…
UncategorizedSeptember 25, 2026नक्शा आवासीय, निर्माण पूरा कमर्शियल… गोड़पारा में अब नोटिस-नोटिस का खेल, मजमून बताने में अफसरों की जुबान बंद, कॉपी देने में हाथ सुस्त… तो कार्रवाई का नंबर कब आएगा?
