Thu. Oct 22nd, 2026

पूर्व विधायक के पुत्र की गाड़ी से मिला 151 किलो गांजा मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना..

रायपुर,,, कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद के पुत्र अंकित नंद की गाड़ी से 151 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है! इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है!
मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस का स्वभाव आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया और गांजा तस्करों को संरक्षण देने का रहा है! जब उनकी सरकार थी! तब भी कई क्षेत्रों में खुलेआम सट्टेबाजी कराई गई! अब उनके पूर्व विधायक के बेटे की गाड़ी से गांजा भी मिला है! यह तो बस शुरुआत है! आगे और भी ऐसे मामले सामने आएंगे!
गौरतलब है! कि ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से 151 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जो अंकित नंद के नाम पर पंजीकृत है! इस घटना के बाद मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है! और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!
इस प्रकरण ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है! जहां एक ओर कांग्रेस को अपने नेताओं के परिजनों की आपराधिक गतिविधियों के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है! वहीं भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है! मंत्री कश्यप ने कहा, “कांग्रेस ने राजनीति को पूरी तरह प्रदूषित किया है! ऐसे मामलों की जांच होनी चाहिए! और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed