
बिलासपुर,,, उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन इन दिनों चल रहा है! कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य तथा सहकारिता विभाग की टीम मुस्तैदी से लगी है!

इस क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थिति धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया! जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया! उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी (428.4 क्विंटल) धान अधिक पाया गया! उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है! प्रकरण में सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
