Thu. Nov 5th, 2026

दयालबंद गुरुद्वारा के पंजाबी समिति के द्वारा रविवार को अमृत संचार का किया आयोजन, इस समागम में दूर दूर से भक्तजन रहेंगे उपस्थित…

बिलासपुर,,, दयालबंद गुरुद्वारा प्राँगण कमेटी  बिलासपुर एवं समूह सातसंगत के सहयोग से पंजाबी समिति द्वारा आयोजित किया गया! कीर्तन समागम हर साल की तरह इस वर्ष भी विशेष महत्व रखता है! यह समागम 16 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है! और इसकी विशेषता यह है! कि हर बार अमृत संचार का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है! जो कल रविवार को होगा! इस समागम में स्थानीय संगतों के अलावा दूर-दूर से संगत भी हिस्सा लेने के लिए उपस्थित होंगे!

कीर्तन समागम में गुरबानी के कीर्तन के साथ-साथ धर्मिक विचार और संदेश भी प्रस्तुत किए जाएंगे! इस आयोजन का उद्देश्य न केवल सिख धर्म की शिक्षाओं को फैलाना है! बल्कि मानवता, भाईचारे और सेवा के मूल्य भी लोगों के बीच जागरूक करना है! कीर्तन और पाठ से जुड़ी हुई संगतें हर वर्ष इस समागम का इंतजार करती हैं! क्योंकि यह उन्हें धार्मिक और मानसिक शांति प्रदान करता है!

अमृत संचार का कार्यक्रम विशेष रूप से इस समागम का आकर्षण होता है! यह एक धार्मिक अनुष्ठान है! जिसमें श्रद्धालुओं को अमृत पान कराया जाता है! जो सिख धर्म में आस्था और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है! इस दिन विशेष रूप से गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन उपस्थिति में समाज के भले के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी!

समाज के सभी वर्गों से लोग इस समागम में सम्मिलित होते हैं! और यह आयोजन एकता, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है!

गुरुद्वारा दयालबंद के प्रांगण में होने वाले इस समागम के माध्यम से लोग धर्म, सेवा और साधना के महत्व को समझते हैं! और अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं!

इस समागम में लंगर की सेवा निरंतर जारी है

परमजीत सिंह सलूजा

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed