
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में जीआरपी थाना बिलासपुर के चार आरक्षकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश हुआ है! यह मामला अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी से जुड़ा है! जिसमें जीआरपी के आरक्षक भी शामिल थे! इन आरक्षकों के द्वारा गांजा तस्करी की रकम को बेनामी खातों में जमा किया गया! और अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की गई! इस मामले में अब तक करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है!
प्रारंभिक जांच के अनुसार, जीआरपी के आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभ नागवंशी पिछले कई वर्षों से गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में शामिल थे! इन आरोपियों ने ट्रेन में पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान अपने सहयोगियों गुड्डु और श्यामधर के माध्यम से गांजा तस्करी का कारोबार फैलाया! जांच में यह बात सामने आई कि ये आरक्षक गांजा की सप्लाई को ट्रेन में चेकिंग के दौरान अंजाम देते थे! और तस्करी के पैसे को अपने निजी और बेनामी खातों में जमा करते थे!
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया! इसके अलावा, एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में मामले की वित्तीय जांच शुरू की गई! जिसमें आरोपियों के द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की पहचान की गई! पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने तस्करी के पैसे से कई संपत्तियां खरीदी थीं! जिसमें मकान और लक्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं!
मुंबई के सफेमा कोर्ट ने इस मामले में तस्करी से अर्जित संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया! आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की विशेष टीम ने कड़ी मेहनत की और इस तस्करी नेटवर्क को उजागर किया!
आरोपियों द्वारा बनाई गई संपत्तियों का विवरण:
- लक्ष्मण गाईन और कृष्णा गाईन – बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में 1600 वर्गफुट का भूखंड, जिस पर मकान बना है! अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये,,,
- संतोष राठौर – कोरबा के फरसवानी में 5232 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये,,,
- मन्नू प्रजापति – बिलासपुर के नगपूरा क्षेत्र में 1250 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये,,,
- कुसुम प्रजापति और मन्नू प्रजापति – सिरगिट्टी में 1428 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपये,,,
- मन्नू प्रजापति – सिरगिट्टी में 1000 वर्गफुट का भूखंड, अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये,,,
इसके अलावा, आरोपियों के पास लग्जरी वाहन भी हुए बरामद…
- हार्ले डेविडसन बाइक – लक्ष्मण गाईन ने अपने साले के नाम पर क्रय की थी, किमत लगभग 2.80 लाख रुपये,,,
- टाटा सफारी 7 एस – लक्ष्मण गाईन ने अपने साले के नाम पर क्रय की थी, किमत लगभग 20 लाख रुपये,,,
- हुंडई वेन्यू – लक्ष्मण गाईन ने स्वयं के लिए क्रय की थी, किमत लगभग 5 लाख रुपये,,
इस घटना से स्पष्ट होता है! कि कैसे सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से तस्करी में शामिल होते हैं! और आम जनता को नुकसान पहुंचाते हैं! पुलिस ने इस नेटवर्क को नष्ट करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं! और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है! पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पूरे मामले में शामिल टीम की सराहना की है! और उन्हें उचित पुरस्कार देने का ऐलान किया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
