
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुशासन की हालत पूरी तरह बिगड़ चुकी है! प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने बिलासपुर में जिलाध्यक्ष और कोटा विधायक के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया, लेकिन कमेटी का अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है! इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है!
जिले के कांग्रेस अध्यक्ष ने कोटा विधायक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न केवल उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि उनकी वजह से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची भी सार्वजनिक कर दी! सूची में कांग्रेस से निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान का नाम प्रमुख रूप से शामिल है! जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया!
इसके अलावा पेंड्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पेंड्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जय दत्त तिवारी, गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमोल पाठक, पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष इक़बाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश जालान समेत कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं! इन सभी का आरोप है! कि कोटा विधायक की कार्यशैली के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी!
इस बीच, कोटा विधायक ने इन आरोपों का कड़ा जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाया है! इस घटनाक्रम से कांग्रेस में अंदरूनी मतभेदों और आरोपों की खाई और गहरी हो गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
