
बिलासपुर,,, लिंगियाडीह क्षेत्र के रहवासियों और कारोबारियों में प्रशासन द्वारा जारी बुल्डोजरी कार्रवाई के नोटिस से खलबली मच गई है! मुख्य मार्ग बसंत विहार से लेकर अपोलो हॉस्पिटल रोड और मानसी लॉज तक के इलाकों में अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है! निगम प्रशासन द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322/323 के तहत शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है!

नोटिस में रहवासियों और व्यापारियों को 3 दिन की मोहलत दी गई है! जिसमें उन्हें अपने अतिक्रमण खुद हटाने की चेतावनी दी गई है! यदि तीन दिन के भीतर आदेश का पालन नहीं किया गया! तो निगम प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी!

इस नोटिस के बाद, वार्डवासी पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में प्रभावित लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा! उनका कहना है! कि कई वर्षों से यहां निर्माण कार्य चल रहा है! और अब बिना किसी चेतावनी के अचानक कार्रवाई की धमकी दी जा रही है! रहवासी और कारोबारी प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं! ताकि उनके रोजगार और घरों को नुकसान से बचाया जा सके!

प्रशासन ने अभी तक स्थिति को स्पष्ट नहीं किया है! लेकिन जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
