
बिलासपुर,,, न्यायधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर में के तिफरा क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। आरोपी तलवार लेकर घर में दाखिल हुआ और देवी-देवताओं की तस्वीरों को अपमानजनक तरीके से फेंक दिया। विरोध करने पर महिला के पति और बेटे के साथ मारपीट की गई। घटना की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले का युवक फरीद खान तलवार लेकर जबरन उनके घर में घुस आया। उसने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और पूजा स्थान में रखी देवी-देवताओं की तस्वीरों को फेंक दिया। जब पीड़िता का बेटा श्री तिवारी दरवाजा खोलने बाहर आया तो फरीद ने उसे और उसकी बहन को तलवार दिखाकर धमकाया और फिर घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोपी ने धमकी दी कि अगर घर में रहना है तो हर महीने पैसे देने होंगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो उसने अश्लील गालियां दीं और बेटे पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। पति के बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और मोहल्ले में दहशत फैला रहा है। शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरीद खान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कारवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
