
बिलासपुर,,,, स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में सजावट और सतर्कता का दिखावा कर रहा है! वहीं दूसरी ओर मंगला-धुरीपारा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है! तकरीबन 30,000 लोगों की आबादी वाला यह इलाका आज नगर निगम की लापरवाही का शिकार है! जहां रोजाना शहर भर का कचरा डंप किया जा रहा है!
मंगला धुरीपारा और आसपास के इलाके कचरे और गंदगी के अड्डे बन चुके हैं! यहां की सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है! न केवल स्थानीय लोग, बल्कि राहगीर भी बदबू और गंदगी से परेशान होकर नाक-भौं सिकोड़ते गुजरने को मजबूर हैं! नगर निगम साफ-सफाई की तस्वीर पेश करने के लिए उन इलाकों में सफाई अभियान चला रहा है! जो पहले से ही साफ हैं! वहीं असली समस्या वाले इलाकों को नजरअंदाज किया जा रहा है! इससे नगर निगम की प्राथमिकताओं पर सवाल उठने लगे हैं!
जब मंगला-धुरीपारा क्षेत्र को नगर निगम सीमा में जोड़ा गया था! तो लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें भी शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी 24 घंटे सफाई, पक्की सड़कें और नियमित कचरा संग्रहण लेकिन अब हालात पहले से बदतर हो चुके हैं! नगर निगम को चाहिए कि वह केवल दिखावे की जगह असली समस्याओं की ओर ध्यान दे और मंगला-यूरोपा क्षेत्र को कचरा डंपिंग जोन बनने से बचाए!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
