
बिलासपुर,,,, पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा/शराब/नशीली दवा बेचने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है! दो महीने पहले 24.03.2025 को मुखबीर की सूचना पर गांजा तस्करी करते हुए विष्णु कांत सिंह, सौरभ यादव उर्फ पंकज और उत्तर प्रदेश के सचिन उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया गया था! इनके कब्जे से टाटा नेक्सान कार क्र.CG 04 LZ 3844 के पीछे सीट एवं डिक्की में रखे 102 को गांजा जप्त किया गया था! तस्कर गांजा को ब्राउन कलर के पॉलीथिन में 01-01 किलो का पैकेट बनाकर रखे थे! इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी विष्णु कांत सिंह, सौरभ यादव उर्फ पंकज, सचिन उर्फ मोंटी को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था! इन आरोपीयो से पुछताछ के दौरान पता चला कि गांजा की सप्लाई अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बरगढ़ उडीसा निवासी क्षीरसागर साहू तथा बलांगीर उडीसा निवासी फ्रांसीस कुम्हार करते थे! उनसे गांजा खरीद कर ये उत्तरप्रदेश में में बेचते है! इसके बाद प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, शहर एवं एसीसीयु प्रभारी अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा तथा एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी सिध्दार्थ् बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशोर केंवट के नेतृत्व में गांजा बेचने वाले बरगढ़, उडीसा निवासी क्षीरसागर साहू के घर पर बिलासपुर पुलिस की टीम ने दबिश दी और क्षीरसागर साहू पिता धींगरा साहू उम्र 39 साल साकिन नीलाकर थाना पाईकपाल जिला बडगढ़ उडीसा 02.फ्रांसीस कुम्हार पिता ललित कुम्हार उम्र 32 साल साकिन लोहासिंघा थाना लम्हा जिला बलांगीर, उडीसा को विधिवत् अभिरक्षा में लेकर कोनी थाना लाया गया है। पदार्थ गांजा बेचने वाले तथा तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी किशोर केंवट उनि हेमंत आदित्य, स.उ.नि.अशोक चौरसिया, प्र.आर. रमेशचंद्र पटनायक, आर. विजेंद्र सिंह, अविनाश पांडे का सराहनीय योगदान है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
