
बिलासपुर,,, न्यायधानी के लिंगियाडीह- चिंगराजपारा में की गई तोड़फोड़ की कार्यवाई में फिर एक बार निगम प्रशासन का अमानवीय चेहरा सामने आया है!
एक ऐसे परिवार का घर बुलडोजर से ढहा दिया गया! जिसका मासूम बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित और रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती है! माता पिता की अनुपस्थिति में बच्चे सामने बैठ कर रोते बिलखते रहे, पर किसी का कलेजा नही पसीजा और न ही समाज की पक्षधर मेयर यहाँ पहुँची..
मामला लिंगियाडीह अपोलो हॉस्पिटल के जस्ट बाद चिंगराजपारा ढाल की है!
इस बिखरे मकान के मलबे और इसके गरीब मालिक मालकिन को देखिए ये कैसे फुटफुट कर रो रहे है! और अपने साथ हुई,
नाइंसाफी को रुंधे गले से बता रहे है!इनका कहना है! कि पहले निगम के अफसरों ने तोड़फोड़ के लिए केवल 1 कमरे को चिन्हाकित किया था! पर पूरे मकान को ढहा दिया, बच्चों ने बताया कि अम्मा बाबू नही है! भाई को लेकर इलाज के लिए रायपुर गए है! परंतु किसी ने उनकी नही सुनी, उनका यह भी आरोप है! कि रहने के लिए जो मकान दिया गया है! वो रहने लायक नही है! एकदम जर्जर है! वहाँ पानी तक कि व्यवस्था नही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
