Mon. Nov 2nd, 2026

लाखों की एल्यूमिनियम सेक्शन ठगने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी सचिन शर्मा जबलपुर से गिरफ्तार, फर्जी नाम-नंबर से करता था धोखाधड़ी, खमतराई पुलिस व साइबर यूनिट की संयुक्त कार्यवाही

रायपुर,,, थाना खमतराई क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क स्थित फेनम एक्टुएनशिजन प्रा.लि. फैक्ट्री से 7464 किलोग्राम एल्यूमिनियम सेक्शन (कीमत ₹23,51,639/-) ठगकर फरार हुआ आरोपी सचिन शर्मा को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर (म.प्र.) से गिरफ्तार कर लिया!

20 मई 2025 को फैक्ट्री मालिक राहुल केडिया ने एल्यूमिनियम सेक्शन गोरखपुर भेजने के लिए एक आईसर वाहन (फर्जी नंबर प्लेट: UP 81 ET 5975) बुक किया, जिसे खुद को “हिमांशु” बताने वाला चालक लेकर निकला, लेकिन 23 मई तक माल गंतव्य पर नहीं पहुंचा। मोबाइल बंद होने पर मालिक को ठगी का शक हुआ और थाना खमतराई में FIR क्रमांक 517/25 धारा 318(4), 336(3), 338 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस जांच:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खमतराई और साइबर यूनिट की टीम ने मोबाइल नंबर, वाहन और दस्तावेजों का विश्लेषण कर असली आरोपी की पहचान सचिन शर्मा (32 वर्ष), निवासी करनाल (हरियाणा), वर्तमान में जबलपुर में रह रहा था, के रूप में की।

ठगी की चालबाज़ी:

आरोपी ने:

  • फर्जी आधार, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल नंबर से खुद को हिमांशु बताया।
  • अपने असली वाहन HR 67 C 5262 की नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लगाई।
  • ₹25,000 किराया लेकर माल उठाया और रास्ते में मोबाइल व नंबर प्लेट फेंक दिए।
  • जबलपुर में एल्यूमिनियम बेचने ग्राहक तलाश रहा था।

बरामदगी:

  • पूरा एल्यूमिनियम सेक्शन (7464 किग्रा, ₹23.5 लाख)
  • प्रयुक्त वाहन

गिरफ्तार आरोपी:

सचिन शर्मा, पिता सुभाष शर्मा, निवासी भगवती कॉलोनी, करनाल (हरियाणा), हाल निवासी – जबलपुर (म.प्र.)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

  • निरीक्षक सचिन सिंह (थाना प्रभारी खमतराई)
  • प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय (साइबर यूनिट)
  • उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, प्र.आर. कुलदीप द्विवेदी, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आरक्षक संदीप सिंह, किसलय मिश्रा, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौर, वीरेन्द्र बहादुर, उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर की अहम भूमिका रही।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed