
बिलासपुर,,,जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है! थाना सीपत पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास से 23 लीटर अवैध महुआ शराब और एक मोटर सायकल बरामद की गई है!
गिरफ्तार आरोपी:
- कंहैया लाल यादव, पिता स्व. रामसिंह, उम्र 53 वर्ष
- अनिश कुमार साहू, पिता स्व. फिरंता, उम्र 35 वर्ष
(दोनों निवासी – पैगवापारा, ग्राम बिटकुला, थाना सीपत)
जप्त शराब
- कच्ची महुआ शराब – 23 लीटर (अनुमानित कीमत ₹6900/-)
- मोटर सायकल – वाहन क्रमांक CG 10 AC 8842
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर के निर्देश पर सीपत पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में 1 जून 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिटकुला, पैगवापारा रोड के रास्ते भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर ग्राम बिटकुला के बांधा मेन रोड पर रेड की कार्यवाही की गई।
रेड के दौरान दो व्यक्ति – कंहैया लाल यादव एवं अनिश कुमार साहू को संदिग्ध हालत में रोक कर तलाशी ली गई, जहां उनके पास से कुल 23 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब के परिवहन में उपयोग की जा रही मोटर सायकल को भी जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया तथा आवश्यक पूछताछ के उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत और नितिश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
सीपत पुलिस की यह कार्यवाही नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
