
रायपुर,,,, राजधानी में 2016 से फरार जे.एस.व्ही. डेवलपर्स और जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड का डायरेक्टर दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू, करोड़ों की ठगी के मामले में एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट और आजाद चौक पुलिस द्वारा नागपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने रायपुर समेत प्रदेशभर में चिटफंड स्कीम चलाकर निवेशकों को दोगुना पैसा लौटाने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपी के पास से एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक व मोबाइल जब्त किए गए।


रायपुर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा चिटफण्ड के लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में थाना आजाद चौक रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 182/2016 धारा 420, 34 भादवि, ईनामी चिट एवं धन परि., स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 4(5) एवं छ.ग. के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के प्रकरण में थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत महादेव घाट रोड अश्वनी नगर मुस्कान प्लाजा के तीसरी मंजिल में स्थित जे.एस.व्ही. डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड एवं जय विनायक बिल्डकॉप लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश हेमराज टेम्भरे एवं अन्य द्वारा प्रार्थी शिवनारायण पटेल निवासी गोपियापारा पुरानी बस्ती रायपुर तथा अन्य आवेदकों को अपनी उक्त चिटफण्ड कम्पनी में निवेश करने हेतु विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर राशि जमा करने पर दोगुना करने का प्रलोभन देकर प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों सहित प्रदेश के कई शहरों में कार्यालय खोलकर निवेशकों से करोड़ों रूपये कम्पनी में निवेश कराकर निवेशको से छलकपट धोखाधड़ी कर कार्यालय बंद कर राशि लेकर फरार हो गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आरोपी फरार डायरेक्टरों के संबंध में लगातार जानकारी एकत्र करते हुये तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से फरार आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थें। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर दिनेश हेमराम टेम्भरे की उपस्थिति नागपुर (महाराष्ट्र) में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह के निर्देशन व निरीक्षक नरेश पटेल के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर टीम को नागपुर (महाराष्ट्र) रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर पहुंच कर कैम्प कर आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में कम्पनी के फरार डायरेक्टर आरोपी दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू को नागपुर (महाराष्ट्र) स्थित गुजराती कालोनी से पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – दिनेश हेमराज टेम्भरे उर्फ बबलू पिता हेमराज टेम्भरे उम्र 46 साल निवासी फ्लोर नं. 301 सरस्वती अपार्टमेंट गुजराती कॉलोनी नेताजी नगर थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र। *कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, प्र.आर. घनश्याम साहू, चिंतामणी साहू, महेन्द्र राजपूत, रविकांत पाण्डेय, आर. राजकुमार देवांगन, महेन्द्र पाल साहू, नितेश राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना आजाद चौक से सउनि. प्रदीप चंदेल तथा प्र.आर. नोहर देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 2, 2026जूस की दुकान से सट्टे के साम्राज्य तक का सफर, अब दिल्ली कोर्ट में लगा हिसाब-किताब का नंबर, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की पेशी, CBI ने मांगी ट्रांजिट रिमांड, फर्जी पासपोर्ट जब्त, 200 करोड़ की दुबई वाली शादी भी जांच के घेरे में, बचाव पक्ष बोला गिरफ्तारी ही अवैध, अब कोर्ट में किसकी दलील पड़ेगी भारी…
UncategorizedNovember 2, 2026हड़ताल की हेकड़ी पर सरकार का हथौड़ा! पटवारियों की कलम बंद तो प्रशासन ने खोला सस्पेंशन का खाता, 50 की छुट्टी, 5 हजार को नोटिस और प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप भी निलंबन की जद में, अब आंदोलन करेंगे या दफ्तर लौटेंगे पटवारी…
UncategorizedNovember 1, 2026गौमाता पर कार चढ़ी तो विजयापुरम में मचा बवाल, रहवासियों ने चालक को पकड़कर थाने पहुंचाया! अब थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की बारी, सीसीटीवी के सबूत और शिकायत के आधार पर कानून का पहिया कितनी तेजी से घूमेगा, सबकी नजर सरकंडा पुलिस पर…
UncategorizedNovember 1, 2026चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में इलाज का खेल या मौत का मामला? कान के दर्द से पहुंची महिला की चार घंटे में मौत, 19 हजार की एंजियोग्राफी 10 हजार में, मंडावली परिजन लगा रहे लापरवाही का आरोप, अस्पताल दे रहा 100 प्रतिशत ब्लॉकेज की दलील, CMHO की सफाई और कलेक्टर की जांच के बीच सवालों के घेरे में पूरा स्वास्थ्य सिस्टम…
