
बिलासपुर,,,, बिल्हा पुलिस द्वारा एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है! जो स्वयं को क्राइम रिपोर्टर बताकर ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे थे! इस मामले में नकदी और एक वाहन भी जब्त किया गया है! जिस पर “क्राइम रिपोर्टर” लिखा हुआ था!


प्रार्थी शैलेन्द्र प्रजापति, निवासी बिल्हा, ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.06.2025 को दोपहर में एक वाहन (क्रमांक CG04KUE 6382), जिस पर आगे की ओर “क्राइम रिपोर्टर” लिखा हुआ था! जिसमे सवार दो पुरुष और एक महिला उनके ईंट भट्ठे पर पहुंचे! उन्होंने भट्ठा संचालन के लिए NOC की मांग की, और जब प्रार्थी ने इसके न होने की बात कही, तो आरोपियों ने ₹27,000 की मांग की धमकी दी गई! कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो खबरों में उसे “अवैध भट्ठा संचालक” के रूप में दिखाया जाएगा!
डरे-सहमे प्रार्थी ने ₹1500 नकद आरोपियों को दे दिए, लेकिन जब उसने अपने एक परिचित से आरोपियों की बात कराई, तो तीनों आरोपी वहां से घबरा कर भाग निकले! शाम तक यह जानकारी भी सामने आई कि आरोपियों ने मंगला गांव में अन्य ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से भी इसी तरह की वसूली की थी!
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल एफआईआर दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई! जांच के दौरान आरोपीगण मंगला गांव के एक ईंट भट्ठा के पास संदिग्ध रूप से घूमते पाए गए! ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1500 नकद (तीन नोट ₹500 के), “क्राइम रिपोर्टर” लिखा वाहन, तथा अन्य दस्तावेजी साक्ष्य बरामद कर जब्त किए। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- नारायण सिंह घृतलहरे पिता कुमार घृतलहरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी कटई, थाना चंदनू, जिला बेमेतरा।
- दीपकुमारी रजक पिता बोधी रजक, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोढीखुर, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा।
- सियाराम घृतलहरे पिता मंगलदास घृतलहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी बदरा (ब), थाना सरगांव, जिला
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी, एवं महिला आरक्षक सुनीता पाटले की अहम भूमिका रही
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 3, 2026पटाखा बाजार में नियमों का डंडा, बाहर बारूद का धंधा बेधड़क, अस्थाई कारोबारियों पर चेकिंग की मार, अवैध भंडारण करने वालों पर प्रशासन की मेहरबानी क्यों? पांच-पांच बाजार सजाए, फिर भी शहर बारूद के मुहाने पर, हादसा हुआ तो कौन देगा जवाब?
UncategorizedNovember 3, 2026मंदिर में घंटी, अस्पताल में कराह और पुराने बस स्टैंड की भट्टी में चियर्स, शराबियों की महफिल ने व्यापारियों का कारोबार किया चौपट, गाली-गलौच और हुड़दंग से अस्पताल स्टाफ भी परेशान, मर्डर के बाद भी आबकारी विभाग की मेहरबानी बरकरार…
UncategorizedNovember 2, 202622 आरोपी बरी, पुलिस की विवेचना पर उठे सवालों से न्यायधानी में मचा बवाल, चर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में अब IG का एक्शन वाला ऐलान, फैसले की होगी समीक्षा, लापरवाह विवेचकों की भी तय होगी जिम्मेदारी, ई-साक्ष्य से कसेगा अपराधियों पर शिकंजा…
UncategorizedNovember 2, 2026मिठाई की दुकानों में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने खोवा-मावा और कुंदा पर कसी नकेल, कहीं मिठास में मिलावट का खेल तो नहीं? अनुराधा, गुड़िया और किशोर स्वीट्स से सैंपल उठाकर लैब भेजे, अब रिपोर्ट खोलेगी मिठाई की असली पोल…
