
बिलासपुर,,,, वार्ड नंबर 47 मोपका के उचित मूल्य की सरकारी दुकान चावल, शक्कर गफलत कांड की फजीहत के चलते दो दिन से बन्द है! बताया जा रहा कि इस दुकान के संचालक की और भी दुकानें है! सवाल यह उठ रहा कि जब पूरे कुँए में ही भंग पड़ी है! तो क्या जांच और क्या कार्रवाई होगी!

न्यूज़ बास्केट की टीम ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर मौके पर पहुँच मोपका राशन दुकान में गरीबो के चावल के नाम पर चल रहे गफलत की खबर प्रसारित की, इसके बाद दुकान संचालक ने कुछ लोगो से कॉल करा मांडवाली की कोशिश भी की पर बात नही बनी! खबर से हुई फजीहत के बाद खाद्य नियंत्रक ने जांच कराने की बात कही इधर मंगलवार से सोसायटी का पट ही बन्द हो गया! कार्डधारी गरीब राशन के लिए सुबह शाम सोसायटी के चक्कर काट रहे! बताया जा रहा कि इस दुकान के संचालक ने और भी सोसायटियों का काम पेटी कांट्रेक्टर की तर्ज पर दुसरो से ले रखा है! उनकी एक और दुकान सीपत रोड पर मोपका चौक के पहले है!
ये है नियम
नियम के मुताबिक एक संचालक एक ही सोसायटी के संचालन कर सकता है! लेकिन सत्ता शासन के नेताओ के जलवा जलाल के कारण उनके पिछलग्गुओं पर अफसर मेहरबान है! और कटकटाकर आंख मूंद लिए है! नतीजतन वे पेटी कांट्रेक्टर की तरह कईं कईं दुकाने चला रहे!
ये है खुल्ला आरोप
पीड़ित गरीब सोसायटी के चक्कर काट काटकर परेशान है! उनके राशन कार्ड पर ड्यू का सील लगा 3-3, 4-4 महीने से राशन न देने पर आवाज भी उठा रहे, पर न तो जनप्रतिधि उन की आवाज सुन रहे न खाद्य विभाग के अफसर…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 22, 2026अपोलो का धुआं, लिंगियाडीह की खांसी, अब सीएमएचओ की चिट्ठी से मचेगी खलबली, विधायक की घुड़की, कांग्रेस की हुंकार भी नहीं आई काम, अब जवाब तलब का फरमान, मेडिकल कचरा जलाने के आरोप पर अस्पताल प्रबंधन की अग्निपरीक्षा, एनवायरो केयर कहां गायब है, आखिर किसकी मेहरबानी से चल रहा ये खेल?…
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
