
बिलासपुर,,, दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया! महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!
तारबाहर क्षेत्र निवासी पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में मुस्लिम रीति-रिवाज से दुर्ग जिले के सुपेला निवासी नासीर अली से हुई थी! पीड़िता का आरोप है! कि शादी के 10 दिन बाद से ही नासीर और उसकी मां फरीदा बेगम उसे कम दहेज लाने का ताना देने लगे! पति ने दहेज में बाइक की मांग की और इसके लिए उस पर मानसिक और शारीरिक रूप से दबाव बनाता रहा! महिला ने मायके की आर्थिक स्थिति बताते हुए बाइक देने से इंकार किया! इसके बाद भी पति और सास आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहे! मायके वालों ने ससुराल वालों से मिलजुलकर रहने की समझाइश दी, जिसके बाद पीड़िता ने तानों को नजरअंदाज कर ससुराल में रहना जारी रखा! करीब 10 महीने तक प्रताड़ना सहने के बाद वह मायके लौट आई! बाद में दोनों परिवारों की बैठक में नासीर ने पत्नी को अच्छे से रखने का भरोसा दिलाया! जिस पर महिला फिर ससुराल लौट गई!
पर ससुराल लौटने के कुछ समय बाद ही फिर से विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई! करीब सात महीने बाद नासीर और उसकी मां ने महिला की पिटाई की और नासीर ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया! पीड़िता अब अपने मायके में रह रही है! सुलह की कई कोशिशें नाकाम होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
