
जांजगीर-चांपा,,, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी कर फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को आखिरकार शिवरीनारायण पुलिस ने धर दबोचा! आरोपी मंसाराम आशिकर ने बिलासपुर नगर निगम में जोन कमिश्नर के पद पर नियुक्ति कराने का झांसा देकर पीड़ितों से 25 लाख 25 हजार 399 रुपए ऐंठ लिए थे! पीड़ित अच्छे कुमार आशिकर व अन्य ने जब ठगी का शिकार होने की शिकायत की, तो पुलिस ने जांच के बाद 4 जनवरी 2025 को आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया! मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया! पकड़े जाने पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले! इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया! पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले भी दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है! इस पूरी कार्रवाई में शिवरीनारायण थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी ठगी को अंजाम देने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया!पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है! कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को शिकार बनाया है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
