
रायपुर,,,, पत्रकारों पर हमले के मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है! यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में हुई!

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 जून 2025 को शाम 5:45 बजे पत्रकार गायत्री सिंह एवं कैमरामैन प्रीतेश बंजारे साईं विला, भाटागांव में वीरेंद्र सिंह तोमर के निवास के बाहर पत्रकारिता कवरेज कर रहे थे! उसी दौरान एक टैक्सी से उतरे संगीता सिंह और प्रभंजन सिंह ने अचानक पत्रकारों से गाली-गलौच शुरू कर दी!
आरोप है! कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को अपशब्द कहे जान से मारने की धमकी दी! और मारपीट की! पत्रकारों को जमीन पर पटक दिया गया! उनका कैमरा व मोबाइल फोन तोड़ दिए गए और उन्हें जबरन घर के अंदर खींचा गया! इसी दौरान वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा तोमर भी बाहर आई और उन्होंने भी पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया!
आरोपियों के नाम
- संगीता सिंह
पिता – स्व. अमरेश बहादुर सिंह
उम्र – 46 वर्ष
निवासी – प्रेरणा अपार्टमेंट 4, अनुपम इनक्लेव फेस 1, फ्लैट नं. 6, थाना – महरौली, जिला – नई दिल्ली - प्रभंजन सिंह
पिता – श्री समरजीत सिंह
उम्र – 46 वर्ष
निवासी – आसमा होम्स, मकान नं. 103, थाना – कोलार रोड, जिला – भोपाल, मध्य प्रदेश - शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा तोमर
पति – वीरेंद्र सिंह तोमर
उम्र – 41 वर्ष
निवासी – साईं विला, भाटागांव, थाना – पुरानी बस्ती, जिला – रायपुर, छत्तीसगढ़
कानूनी कार्रवाई:
इस मामले में थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 235/2025 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 जून 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया!
पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों के खिलाफ हिंसा को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है! कि यदि कोई भी पत्रकारों को धमकाता या हमला करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
