
बिलासपुर-कोटा,,, ग्राम खुरदुर में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या के मामले में बिलासपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पूरी घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है! हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका की बहन के बेटे ने ज़मीन बंटवारे को लेकर की थी! पुलिस की सूझबूझ, सतर्कता और वैज्ञानिक विवेचना ने यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी जटिल क्यों न हो, अपराधी पुलिस की निगाहों से नहीं बच सकता!
दिनांक 18 जून 2025 को थाना कोटा को सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि 60 वर्षीय कुंवारियां बाई बघेल के सिर और गले पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या की गई है। हत्या के तरीके ने पूरे गांव को दहला दिया!
इस जघन्य अपराध की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने मामले को अति गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग एवं पुलिस टीम, एफएसएल व डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हर एंगल से जांच शुरू की।
विवेचना में निकला पारिवारिक विवाद
जांच में पता चला कि मृतका कुंवारियां बाई बघेल अकेले रहती थीं, उनके पति और संतान नहीं थे। उनके नाम पर लगभग चार एकड़ कृषि भूमि थी। उनकी बहन का बेटा सौखी नवरंग, जो पास ही में रहता था, जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से नाराज था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका पाकर हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा की गई बारीकी से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सौखी नवरंग (35 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया कि उसने ही अपनी बड़ी मां (मौसी) की टांगी से हत्या की थी, क्योंकि उन्हें नाना की जमीन में हिस्सा नहीं दिया गया।
पुलिस की तेज़ कार्यवाही से मिला न्याय
इस मामले में अपराध क्रमांक 593/25, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जिन्होंने निभाई अहम भूमिका
इस केस की विवेचना में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, ASI ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल, आरक्षक भोप साहू, जलेश्वर साहू, सोमेश्वर साहू और अजय सोनी की सजगता, सूझबूझ और मेहनत से 24 घंटे के भीतर मामला सुलझाया गया।
पुलिस की तत्परता से मिला परिवार को न्याय
बिलासपुर पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिला, बल्कि समाज में यह संदेश भी गया कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों को जल्द पकड़ने में पूरी तरह सक्षम है। ग्रामीणों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
