
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने हत्या के आरोप में जेल में बंद एक कैदी नीरज भोई की मौत के मामले में सुनवाई करते हुए राज्य शासन से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है! कैदी के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले थे! जिसके बाद इसे हिरासत में हत्या का मामला मानकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीरज भोई की मौत का कारण गला दबाना और शरीर पर 35 ताज़ा चोटें बताई गई हैं! क्या है! पूरा मामला..महासमुंद पुलिस ने पिपरौद निवासी नीरज भोई को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया था! जेल चिकित्सक डॉ. संजय दावे ने मेडिकल परीक्षण में उसे डिप्रेशन और क्रोनिक एल्कोहोलिक का मरीज पाया नशे का आदी होने के कारण अगले ही दिन से वह असामान्य व्यवहार करने लगा! 13 और 14 अगस्त की रात उसे मानसिक स्वास्थ्य समस्या के नाम पर लोहे के गेट से बांधकर खुले में छोड़ दिया गया! आरोप है! कि इलाज देने के बजाय उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया!
15 अगस्त को सुबह उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया! कैदी के परिजनों ने हिरासत में हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी! 17 अगस्त 2024 की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले को और गंभीर बना दिया! जिसमें युवक की मौत गला दबाने से होना सामने आया! उसके शरीर पर कुल 35 ताज़ा और गंभीर चोटों के निशान थे, जिनमें से 8 आंतरिक थीं, जो जानलेवा साबित हुईं।जेल में यातना का आरोप, हुई मजिस्ट्रेट जांच..गिरफ्तारी के बाद जेल में दाखिल करते समय नीरज भोई के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए थे। ऐसे में मौत को जेल में दी गई यातना का परिणाम माना जा रहा है। शिकायत के बाद इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच की गई, जो 31 जनवरी को पूरी हुई। अब हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले में शासन से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई जून के अंतिम हफ्ते में होगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
