
नई दिल्ली,,, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज में रिकॉर्ड की गई साइबर सुरक्षा जागरूकता कॉलर ट्यून लोगों के लिए अब परेशानी का कारण बन गई है! हर कॉल से पहले बजने वाला लगभग 40 सेकंड का यह संदेश, चाहे स्थिति कितनी भी जरूरी क्यों न हो, लोगों को खलने लगा है! सोशल मीडिया से लेकर दूरसंचार मंत्रालय और ट्राई तक इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग तेज हो गई है!
देशभर में लोग कह रहे हैं! कि यह ट्यून एक-दो बार सुनना तो ठीक है! लेकिन हर कॉल से पहले इसे बार-बार सुनना अब असहनीय हो गया है! यह समस्या ठीक वैसी ही बन चुकी है! जैसी कोरोना काल में कोविड-19 से बचाव वाली कॉलर ट्यून को लेकर हुई थी! उस समय भी हर कॉल पर बजने वाले संदेश ने लोगों को परेशान कर दिया था! और बाद में उसे बंद करना पड़ा था!
यह साइबर सुरक्षा कॉलर ट्यून लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी! इसमें उपयोगकर्ताओं को अज्ञात लिंक, ओटीपी साझा न करने और फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी जाती है! लेकिन अब यह आवाज लोगों के धैर्य की परीक्षा बन चुकी है!
लोगों का कहना है! कि चाहे किसी को इमरजेंसी में कॉल करनी हो, तब भी बच्चन साहब की यह लंबी चेतावनी सुननी ही पड़ती है! कुछ उदाहरणों में तो यह भी देखा गया है! कि कॉल तब तक नहीं लगती जब तक यह संदेश पूरी तरह खत्म न हो जाए, जिससे समय की बर्बादी और कई बार बड़ी समस्या भी खड़ी हो सकती है!
साइबर सुरक्षा संदेश से परेशान लोगों की राय
टीवी 9 भारतवर्ष ने इस समस्या पर विभिन्न पेशेवरों से बात की, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर और वकील शामिल हैं! सबका यही मानना है! कि एक-दो बार यह संदेश ठीक है! लेकिन बार-बार सुनना बेहद झुंझलाहट भरा अनुभव बन गया है! यदि तकनीकी रूप से इसे हर बार बजने से नहीं रोका जा सकता तो बेहतर है! कि इसे पूरी तरह बंद कर दिया जाए!
कुछ लोग दावा कर रहे हैं! कि कॉल के समय कीपैड से 1, 0 या 8 दबाने पर यह कॉलर ट्यून बंद हो जाती है! लेकिन यह तरीका सभी पर काम नहीं कर रहा! राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर ने भी सोशल मीडिया पर इसे बंद करने का तरीका बताया है! पर यह समाधान भी सीमित ही असर दिखा रहा है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
