
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर के कबीर नगर में नशे की ओवरडोज से मनदीप सिंह की मौत के मामले में आरोपी संतोष मिश्रा और साधना अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया! दोनों ने इंजेक्शन देने के बाद मृतक को कार से धकेल कर फरार हो गए थे! पुलिस ने क्रेटा कार व अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं!

दिनांक 24/06/2025 को शाम लगभग 06ः30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित वाल्मिकी नगर कबीर नगर रोड के पास एक व्यक्ति को एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक सी जी 04 पी वाय 1388 से बाहर धकेला गया है। जिस पर पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची जहां एक व्यक्ति बेसुध हालत में मिला जिसके हाथ के कलाई में गोदना में मंदीप सिंह लिखा था। जिसे उपचार हेतु एम्स अस्पताल रवाना किया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति को मृत होना बताया गया। प्रकरण में थाना कबीर नगर में मर्ग क्र. 21/2025 कायम किया गया। मर्ग जाँच मृतक मनदीप सिंह को नशीली इंजेक्शन लगाने से ओवरडोज हो जाने एवं मृतक का इलाज न कराकर कार से बाहर फेंक देने से मृत्यु होना पाए जाने से अपराध क्रमांक-105/2025 धारा 105, 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ श्री लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी कबीर नगर द्वारा टीम तैयार कर प्रकरण में संदिग्ध कार एवं उसमें सवार लोगों के संबंध में पता तलाश करने पर कार में सवार व्यक्ति साधना अग्रवाल उर्फ भूरी पिता गोविंद अग्रवाल उम्र 19 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर एवं संतोष मिश्रा पिता गणपति मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी हीरापुर थाना कबीरनगर रायपुर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों/संदिग्धों ने बताया कि उक्त क्रेटा कार संतोष मिश्रा का है तथा मृतक का नाम मनदीप सिंह है जो कि ड्रग्स का नशा करता था जो हम दोनों के साथ नशा कर रहे थे और इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मनदीप के नस में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहे थे जिसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर कैनाल रोड किनारे वाल्मिकी नगर के सामने कार से नीचे धकेल कर भाग जाना स्वीकार किये की आरोपी संतोष मिश्रा से क्रेटा कार क्रमांक CG-04, PY-1388 एवं आरोपीया साधना अग्रवाल उर्फ भुरी से आलाजरब जप्त किया गया एवं प्रकरण में आरोपियान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. साधना अग्रवाल उर्फ भूरी उर्फ मुस्कान पिता गोविंद अग्रवाल उम्र 19 वर्ष निवासी श्याम चेम्बर के पीछे कबीर नगर रायपुर।
02. संतोष मिश्रा पिता गणपति मिश्रा उम्र 44 वर्ष निवासी वीरसावरकर नगर हीरापुर थाना कबीरनगर रायपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
